CG NEWS : भाजपा झूठ पर आधारित राजनीति करती है : भाजपा ने शराबबंदी करने की बात कभी नहीं की- अकबर
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 11 जुलाई 2023
6131
0
...
CG NEWS : रायपुर। भाजपा झूठ पर आधारित राजनीति करती है। कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था जिसे पूरा कर दिखाया। भाजपा का यह आरोप पूरी तरह झूठा है कि कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी करने का वादा किया था। कांग्रेस ने शराबबंदी की बात कही थी लेकिन गंगाजल लेकर सिर्फ कर्जा माफी की बात की थी। पन्द्रह वर्षों तक भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने भी शराबबंदी का ऐलान किया था जिसे पूरा नहीं किया। यह बातें प्रदेश के वन, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज एक प्रेस कान्फ्रेंस लेकर कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास झूठ के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा खुलेआम झूठ बोल रही हैं कि कांग्रेस ने हाथ में गंगा जल लेकर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू करने का वादा किया था। मंत्री मोहम्मद अकबर ने दस्तावेज के तौर पर विडियों दिखाते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में हाथ में गंगाजल लेकर कहा गया था कि सरकार बनने पर दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

किसानों के कर्ज माफी का कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का निर्णय

प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख रूप से तात्कालीन कांग्रेस नेता आर.पी.एन. सिंह उपस्थित थे। जो वर्तमान में भाजपा मे शामिल हो गए है। भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सरकार के गठन के पश्चात उसी दिन तत्काल ही किसानों के कर्ज की माफी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। किसानों के कर्ज माफी का कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार का निर्णय भाजपा व उसके नेताओं को रास नहीं आया। भाजपा ने किसानों के कर्ज माफी के निर्णय का आज तक स्वागत नहीं किया है।

डॉ. रमन सिंह ने शराबबंदी का किया था ऐलान

मंत्री अकबर ने बताया कि अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान भाजपा के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह बार-बार छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू करने का ऐलान करते रहे। डॉ. रमन सिंह ने अन्य राज्यों में अपने दौरे में छ.ग. में शराब बंदी की बात कहीं थी। लेकिन शराबबंदी करना तो दूर, विचार तक नहीं किया। मोहम्मद अकबर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा शराबबंदी की घोषणा के दस्तावेज भी प्रस्तुत किये। मंत्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल को यह जानकारी होनी चाहिए कि तत्कालीन सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शराबबंदी की घोषणाा करते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि घोषणा पत्र समिति के संयोजक बनने के पश्चात सांसद विजय बघेल ने दावा किया था कि भाजपा ने शराबबंदी करने की बात कभी नहीं की।

शराबबंदी के लिए भूपेश बघेल सरकार गंभीर

मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि शराबबंदी की दिशा में भूपेश बघेल सरकार पूरी तरह गंभीर है। वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जो शराबबंदी के संबंध में अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उल्लेखनीय बात यह कि भाजपा ने इस समिति के लिए नाम मांगे जाने के बावजूद आज तक अपनी ओर से नाम नहीं सुझाए हैं।

शराब व्यसन मुक्ति अभियान – 2,626 वाहिनी गठित

जानकारी देेते हुए मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि नशे के दुष्परिणामों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए समाज कल्याण विभाग की निगरानी में अभियान शुरू किया गया है। लोगों को व्यसन के दुष्प्रभाव से जागरूक करने और व्यसन की प्रवृत्ति को रोकने के लिए छत्तीसगढ़ में 02 हजार 626 भारत माला वाहिनी का गठन किया गया है। इन वाहिनियों के माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

Read More: मंत्री लखमा का बयान : बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- राहुल गांधी से घबरा गई है भाजपा, कर रही बदले की राजनीति…...

ये भी पढ़ें
Kota में 10वीं सदी का चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर धराशाही होने की कगार पर, प्रशासन पर गंभीर आरोप
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए गोवा सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। कई गांवों में पानी भर गया है और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस आपदा की घड़ी में राज्य के बाहर से भी मदद मिलनी शुरू हो गई है।
49 views • 2025-09-08
Ramakant Shukla
सीएम साय का बयान, केदार कश्यप पर लगे मारपीट के आरोप को बताया निराधार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केदार कश्यप पर लगे मारपीट के आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा करार दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने खुद केदार कश्यप से इस विषय में बातचीत की है और ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं है।
108 views • 2025-09-08
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में फिर होगी तेज बारिश, बस्तर संभाग में भारी वर्षा का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश की मात्रा और तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई है। विशेष रूप से 8 सितंबर को बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
347 views • 2025-09-08
Ramakant Shukla
बस्तर में आई बाढ़ पर मध्यप्रदेश की मदद, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार, कहा– 'हम परिवार की तरह...'
बस्तर संभाग में हाल ही में आई बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। मध्यप्रदेश की ओर से 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ जरूरी राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी गई है।
63 views • 2025-09-07
Ramakant Shukla
कम होगी बारिश की रफ्तार, राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दुर्ग में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी। राजधानी रायपुर में आज बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
89 views • 2025-09-07
Ramakant Shukla
तेज बहाव से टूटा गेरसा बांध, कई एकड़ धान की फसल नष्ट
सरगुजा क्षेत्र में एक बार फिर बांध टूटने की गंभीर घटना सामने आई है। लुंड्रा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरसा में शनिवार सुबह करीब 9 बजे 1988 में निर्मित एक पुराने बांध का एक हिस्सा अचानक टूट गया।
79 views • 2025-09-06
Ramakant Shukla
बदल सकता है आपके बच्चे के स्कूल का समय, डीपीआई ने शासन को भेजा प्रस्ताव
शिक्षक संगठनों के दबाव और व्यवहारिक समस्याओं को देखते हुए शनिवार को स्कूलों के संचालन का समय एक बार फिर से पूर्ववत सुबह 7:30 बजे करने की तैयारी चल रही है।लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश पर शिक्षा सचिव को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को प्रस्ताव को अनुमोदन मिलने के बाद आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।
151 views • 2025-09-06
Ramakant Shukla
बिलासपुर BJP ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव समेत दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी
बिलासपुर ज़िला भाजपा ग्रामीण की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुशंसा पर की गई।
117 views • 2025-09-06
Ramakant Shukla
दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़ ,5-6 नक्सली मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
85 views • 2025-09-05
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय मानसून, बंगाल की खाड़ी के दबाव से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बने एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र और उससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
190 views • 2025-09-04
...