भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के पूजन से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश सबके मनोरथ पूर्ण करें। कृपावंत भगवान का शुभाशीष हम सब पर बरसे और हमारे प्रदेश में सुख-समृद्धि का सतत् संचार हों।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
48
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के पूजन से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश सबके मनोरथ पूर्ण करें। कृपावंत भगवान का शुभाशीष हम सब पर बरसे और हमारे प्रदेश में सुख-समृद्धि का सतत् संचार हों। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों से कहा कि भगवान गणेश, नवरात्रि में मां दुर्गा और दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी की प्रतिमाएं भी मिट्टी से ही निर्मित हो। इसके लिये जागरूकता अभियान भी चलाएं। उन्होंने कहा कि मिट्टी की प्रतिमाएं मिट्टी में ही समाहित हो जाती हैं, इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और गणेश चतुर्थी पर्व पर जन-जन को पवित्र माटी और गौमाता के गोबर से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना है, ताकि जल स्रोतों की स्वच्छता बनी रहे और प्राकृतिक संतुलन भी अक्षुण्ण रहे।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान में निहित संकल्पना पर केन्द्रित एक सचित्र पोस्टर का विमोचन भी किया। परिषद् द्वारा पर्यावरण संरक्षण की नवाचारी पहल करते हुए 'माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में पर्यावरण हितैषी संस्थान नर्मदा समग्र द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के सभी 313 विकासखण्ड में परिषद् के नेटवर्क से जुड़ी नवांकुर सखियों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रशिक्षित सखियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अपने ग्रामों में स्थानीय महिलाओं को प्रेरित-प्रशिक्षित कर मिट्टी की 10 लाख गणेश प्रतिमाओं की घर-घर स्थापना करायी जायेगी। अभियान का लक्ष्य 10 लाख गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कर 25 लाख लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अभियान के संकल्पना गीत एवं पोस्टर का विमोचन भी किया।


कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर भी उपस्थित थे। सभी ने संकल्प लिया कि इस वर्ष घरों में केवल मिट्टी और गौमाता के गोबर से बनी गणेश प्रतिमाएं ही स्थापित की जाएंगी और इन प्रतिमाओं का विसर्जन भी नितांत प्राकृतिक तरीके से ही किया जाएगा।


मध्यप्रदेश. जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक ने बताया कि परिषद् ने नर्मदा समग्र संस्था के साथ "माटी गणेश-सिद्ध गणेश" अभियान की नई पहल की है। परिषद् के प्रशिक्षित नेटवर्क द्वारा अपने ग्राम की महिलाओं को मिट्टी के गणेश भगवान की प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जायेगा, जिससे 'माटी गणेश-सिद्ध गणेश' घर-घर विराजित और विसर्जित होंगे। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
जबलपुर बीमा अस्पताल के लिए 5 एकड़ जमीन मंजूर, भोपाल में पीएमयू सेल और पेंशन प्रस्ताव को मिली हरी झंडी
मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न अहम प्रस्तावों पर निर्णय लेते हुए कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी।
4 views • 6 minutes ago
Sanjay Purohit
उड़ान भरने के पहले प्लेन का टायर पंचर
जबलपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टायर पंचर हो गया। जिससे फ्लाइट 5 घंटे लेट हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
13 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
बांधवगढ़ से रेस्क्यू की गई बाघिन वन विहार पहुंची, तीन महीने चली निगरानी के बाद लिया गया फैसला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू की गई एक तीन वर्षीय बाघिन को इंसान पर जानलेवा हमले के बाद सोमवार को भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान स्थानांतरित कर दिया गया। अप्रैल में एक 12 वर्षीय बालक की मौत के बाद बाघिन को पकड़कर निगरानी में रखा गया था।
9 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
श्रावण एकादशी पर दिव्य भस्म आरती
श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी पर मंगलवार तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ। कालों के काल बाबा महाकाल की भस्म आरती सुबह 3 बजे शुरू हुई, जिसमें विशेष श्रृंगार में सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े।
52 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
MP में जुड़ेंगे 9 जिले, पेश हुआ विधेयक
विधानसभा में सोमवार को भोपाल और इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी के विकास के लिए मप्र महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक 2025 पेश किया गया। भोपाल रीजन में भोपाल, सीहोर, रायेसन, विदिशा और राजगढ़ तो इंदौर, उज्जैन, देवास और धार को मिलाकर इंदौर मेट्रोपॉलिटन बनाएंगे।
61 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
फिर करवट लेगा मानसून, मौसम विभाग की 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में अगस्त की शुरुआत ने मौसम को मूड को बदल दिया है। कुछ जिलों में धूप और तेज हवाओं के साथ धूल देखने को मिली। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी का अलर्ट भी जारी किया है।
59 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
गुना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सिंधिया और मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश के गुना जिले में 27 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना के पवन कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस कठिन घड़ी में आपके साथ हैं।
57 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में चलेगा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान
मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान को पूरे उत्साह के साथ लागू किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी जोड़ेगा।
46 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
शहडोल के न्यू गांधी चौक पर तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी
शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। इस बिल्डिंग में भारतीय प्रेस सहित कई व्यावसायिक दुकानें हैं, जहां आग तेजी से फैल रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए भारी नुकसान की आशंका है।
53 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली पहुंचकर हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित स्‍थानीय नागरिकों को मकान क्षति तथा खाद्यान्न के लिए सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावली में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं।
55 views • 5 hours ago
...