राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान से जुड़ा आयुष मंत्रालय, 17 सितंबर से होगी शुरुआत
आयुष मंत्रालय ने आज रविवार को घोषणा की कि वह 17 सितंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ में भाग लेगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
47
0
...

आयुष मंत्रालय ने आज रविवार को घोषणा की कि वह 17 सितंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ में भाग लेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू किया जा रहा है। इस अभियान को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन, आयुष की अनुसंधान व शैक्षणिक संस्थाओं, उद्योगों, स्वयंसेवी संगठनों, संघों और सहकारी समितियों के सहयोग से चलाया जाएगा। इसके तहत महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और बीमारियों की जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान महिलाओं को घरेलू नुस्खे और पोषण किट वितरित की जाएंगी। साथ ही औषधीय पौधों और हर्बल चाय के फायदों पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।


मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा


अभियान में कॉर्पोरेट महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए आयुर्वेद आधारित वेलनेस कार्यक्रम और योग पर आधारित माइंडफुलनेस प्रैक्टिस आयोजित की जाएंगी। कुल 16 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न गतिविधियां शामिल होंगी। इनमें महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग कैंप होंगे, जहां गैर-संचारी रोग, कैंसर, एनीमिया, टीबी और सिकल सेल रोग की जांच की जाएगी। साथ ही मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, पोषण और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम तथा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी होंगे।


स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे


आयुष मंत्रालय ने बताया कि अभियान के दौरान एनीमिया, NCDs (गैर-संचारी रोग) और PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज) के लिए आयुष पद्धति से उपचार पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा जीवनशैली परामर्श के लिए विशेष कियोस्क, योग सत्र और ‘प्रकृति परीक्षण’ जैसी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य और केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। रेडियो, टीवी और सोशल मीडिया के जरिए संदेश फैलाया जाएगा। वहीं पंचायत स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह रैलियां और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।


सोशल मीडिया पर आयुष हेल्थ टिप्स साझा की जाएंगी


इस अभियान के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को गर्भावस्था से लेकर पेलिएटिव केयर (दीर्घकालिक देखभाल) तक कवर किया जाएगा। इस दौरान हर दिन सोशल मीडिया पर आयुष हेल्थ टिप्स साझा की जाएंगी। इनमें एनीमिया मुक्त महिलाएं, मातृ स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, हर्बल न्यूट्रिशन और हड्डियों की मजबूती जैसे विषय शामिल होंगे। इन जानकारियों का उद्देश्य महिलाओं को अपने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने और उनका समाधान करने में मदद करना है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पूर्व तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती की ED के सामने पेशी
तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती ईडी के सामने पेश हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मिमी से एक कथित अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की गई।
31 views • 21 minutes ago
Sanjay Purohit
130वा संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक दुर्भावनापूर्ण- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को दावा किया कि 130वें संवैधानिक संशोधन संबंधी विधेयक के पीछे असली खेल की मंशा हो सकती है क्योंकि यदि किसी भी मुख्यमंत्री को 30 दिन जेल में रहने पर पद से हटा दिया जाए तो फिर चुनाव की चिंता क्यों होगी।
13 views • 38 minutes ago
Sanjay Purohit
अभी और तांडव मचाएगा ‘मानसून’, अगले 48 घंटो के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ताज़ा भविष्यवाणी के अनुसार, अगले तीन चार दिनों में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी — लेकिन इससे पहले उसके जाने का अन्दाज़ कुछ ख़तरनाक हो सकता है। अगले 48 घंटों में कई राज्यों में तेज़ बारिश होने की संभावना है।
17 views • 50 minutes ago
Sanjay Purohit
साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की तारीख आई नजदीक, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा
साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। यह एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो केवल कुछ खास देशों में ही दिखाई देगा। सूर्य और चंद्र ग्रहण खगोल विज्ञान की घटना है।
16 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने वक्फ संशोधन कानून से जुड़े कुछ प्रावधानों पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने कानून के संबंध में अहम टिप्पणिया भी की।
14 views • 1 hour ago
Richa Gupta
ITR फाइलिंग के दौरान न करें ये गलतियां, अटक सकता है रिफंड
देश में अब तक 6.7 करोड़ से ज्यादा करदाता अपना इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा कर चुके हैं और इसमें से बहुत सारे लोग रिफंड का इंतजार कर रहे हैं।
43 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
61 views • 2 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान से जुड़ा आयुष मंत्रालय, 17 सितंबर से होगी शुरुआत
आयुष मंत्रालय ने आज रविवार को घोषणा की कि वह 17 सितंबर से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अभियान ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ में भाग लेगा।
47 views • 2 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और आठवें पोषण माह का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” और आठवें पोषण माह का शुभारंभ करेंगे।
65 views • 3 hours ago
Richa Gupta
प्रधानमंत्री मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश आएंगे,देश के पहले पीएम MITRA पार्क का करेंगे भूमिपूजन
धार जिले की बदनावर तहसील के ग्राम भैसोला में 17 सितम्बर को ऐतिहासिक अवसर आने वाला है, जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी स्वयं उपस्थित होकर देश के पहले पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे।
41 views • 4 hours ago
...