दिल्ली में यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा बाढ़ का पानी, अलर्ट जारी
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के नजदीक तक पहुंच गया है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और यात्रियों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 04 सितंबर 2025
99
0
...

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब मेट्रो पर भी दिखाई देने लगा है। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सड़क के बंद होने की जानकारी दी।


स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहा है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है


डीएमआरसी ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क वर्तमान में बंद है। कृपया अपनी यात्रा की योजना बनाते समय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। हालांकि, स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहा है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।


यमुना नदी का जलस्तर 207.48 मीटर दर्ज किया गया


बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर 207.48 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी ऊपर है। इससे दिल्ली के निचले इलाकों जैसे गीता कॉलोनी, मयूर विहार, यमुना बाजार, मजनू का टीला और कश्मीरी गेट में बाढ़ का पानी घुस गया है।


जलस्तर 207.48 मीटर पर स्थिर रहा


आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जलस्तर 207.48 मीटर पर स्थिर रहा। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5 बजे यह 207.47 मीटर था और रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक यह इसी स्तर पर बना रहा।


बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय की ओर बढ़ गया


बाढ़ का पानी दिल्ली सचिवालय की ओर बढ़ गया, जहां मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के कार्यालय स्थित हैं। इसके अलावा, वासुदेव घाट के आसपास के क्षेत्र भी पानी में डूब गए हैं।


नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना


बुधवार शाम को जारी बाढ़ नियंत्रण बुलेटिन में कहा गया है कि गुरुवार सुबह 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 207.48 मीटर रहेगा, लेकिन इसके बाद नदी के जलस्तर में कमी आने की संभावना है। पुराने रेलवे ब्रिज यमुना के प्रवाह और बाढ़ के जोखिम का आकलन करने के लिए एक महत्वपूर्ण निगरानी बिंदु बना हुआ है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
पावागढ़ शक्तिपीठ में दर्दनाक हादसा, रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मालवाहक रोपवे अचानक गिर गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इस दुखद घटना की पुष्टि पंचमहाल कलेक्टर ने की है।
42 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
धूम-धाम से किया जा रहा है बप्पा को विदा, देशभर में ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ की गूंज
देशभर में आज अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का समापन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। 10 दिनों तक चले इस भक्ति और उल्लास के पर्व के बाद अब भक्त अपने प्यारे गणपति बप्पा को विदा कर रहे हैं।
49 views • 13 hours ago
Richa Gupta
पंजाब में बाढ़ राहत कार्य में जुटी भारतीय सेना, युद्धस्तर पर चल रहा बचाव अभियान
पंजाब में जलप्रलय के बीच भारतीय सेना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात में सैनिकों की तैनाती, हर मोर्चे पर सेना डटी हुई है।
75 views • 14 hours ago
Richa Gupta
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट : अगले 48 घंटों में बाढ़ और जलभराव का खतरा, कई जिलों में स्कूल बंद
अगले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। आगामी 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
96 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
'पीएम मोदी ने नोबेल पुरस्कार देने का समर्थन नहीं किया तो ट्रंप इसे दिल पर ले गए'-अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा
ट्रंप ने उम्मीद की थी कि पीएम मोदी भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगे, लेकिन जब पीएम मोदी ने ऐसा नहीं किया तो ट्रंप इस बात को दिल पर ले गए और इसी के चलते ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया।
80 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
क्या मोहन भागवत खत्म करवाएगे वसुंधरा का सियासी वनवास?
RSS प्रमुख मोहन भागवत से वसुंधरा राजे की हालिया मुलाकात को उनके 'वनवास' से वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मजबूत जनाधार, संघ से सुधरे रिश्ते और महिला नेतृत्व की जरूरत के चलते भाजपा में उनकी भूमिका फिर निर्णायक हो सकती है।
91 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सीएम रेखा गुप्ता ने की खास मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बागेश्वरधाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने और उनके परिवार ने शास्त्री से आशीर्वाद लिया।
43 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
पीएम मोदी के बदले तेवर से बैकफुट पर आए ट्रंप- टैरिफ घमासान के बीच क्यों छेड़ा दोस्ती का राग
भारत-रूस को चीन के हाथों खोने वाले बयान के बाद ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपना अच्छा दोस्त बताया। हालांकि ट्रंप ने माना कि अमेरिका-भारत के संबंध खराब चल रहे हैं। माना जा रहा है कि जिस तरह से लगातार ट्रंप बयानबाजी कर रहे थे, उसमें बदलाव आया है।
75 views • 16 hours ago
Richa Gupta
मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम की भारत यात्रा 9 से 16 सितंबर तक
भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 सितंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। वह यहां 16 सितंबर तक रहेंगे।
76 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
तेजस मार्क-1A को लेकर बड़ा अपडेट:अक्टूबर में डिलीवरी की तैयारी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड अगले महीने भारतीय वायु सेना को पहले दो तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान सौंपने की तैयारी में है, लेकिन यह हथियारों के सफल परीक्षण पर निर्भर करेगा। 83 विमानों की डील में देरी हो रही है, क्योंकि अमेरिकी इंजन की डिलीवरी में भी विलंब हुआ है।
45 views • 16 hours ago
...