राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट : अगले 48 घंटों में बाढ़ और जलभराव का खतरा, कई जिलों में स्कूल बंद
अगले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। आगामी 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 18 hours ago
115
0
...

अगले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। आगामी 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। एहतियातन अजमेर, बूंदी, उदयपुर और अलवर जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब और अधिक तीव्र होकर ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर’ एरिया में बदल चुका है, जो वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर केंद्रित है। यह प्रणाली अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगी और 7 सितंबर की सुबह तक यह दक्षिणी राजस्थान पर एक कम दबाव क्षेत्र के रूप में विकसित हो सकती है।


इस मौसमी सिस्टम के असर से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।


उदयपुर संभाग के जिलों, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही और राजसमंद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा भी हो सकती है, जिससे बाढ़ जैसी स्थितियां बन सकती हैं। कोटा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी खतरे की घंटी बज चुकी है। इसके अलावा झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में भी भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


इसके अलावा भरतपुर, जयपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश का दौर चलेगा। जयपुर संभाग में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गर्जना व बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है।


इससे पहले, मौसम विभाग ने शुक्रवार को पिछले 24 घंटे का हाल बताया था। पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में मेघगर्जना के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सर्वाधिक वर्षा बांसवाड़ा जिले के सल्लोपाट में 123 मिमी दर्ज की गई, जबकि सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Ramakant Shukla
बस्तियां डूबी, घरों में पानी....दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी डेंजर लेवल के ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे राजधानी में राहत की उम्मीद जग रही है। रविवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर 205.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मयूर विहार में राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
25 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद
दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। इस फैसले से 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
30 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,देशभर में कहीं से भी देखा जा सकेगा
भारत में आज यानी रविवार को साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है, और इसे देश के सभी हिस्सों से साफ तौर पर देखा जा सकेगा। यह 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
31 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
पावागढ़ शक्तिपीठ में दर्दनाक हादसा, रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मालवाहक रोपवे अचानक गिर गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इस दुखद घटना की पुष्टि पंचमहाल कलेक्टर ने की है।
55 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
धूम-धाम से किया जा रहा है बप्पा को विदा, देशभर में ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ की गूंज
देशभर में आज अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का समापन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। 10 दिनों तक चले इस भक्ति और उल्लास के पर्व के बाद अब भक्त अपने प्यारे गणपति बप्पा को विदा कर रहे हैं।
66 views • 18 hours ago
Richa Gupta
पंजाब में बाढ़ राहत कार्य में जुटी भारतीय सेना, युद्धस्तर पर चल रहा बचाव अभियान
पंजाब में जलप्रलय के बीच भारतीय सेना एक उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जख्मी लोगों को सुरक्षित निकालना हो, जरूरी सामान पहुंचाना हो या मुश्किल हालात में सैनिकों की तैनाती, हर मोर्चे पर सेना डटी हुई है।
89 views • 18 hours ago
Richa Gupta
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट : अगले 48 घंटों में बाढ़ और जलभराव का खतरा, कई जिलों में स्कूल बंद
अगले दो दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और निचले इलाकों में पानी भरने की स्थिति बन सकती है। आगामी 48 घंटों के लिए मौसम विभाग ने भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।
115 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
'पीएम मोदी ने नोबेल पुरस्कार देने का समर्थन नहीं किया तो ट्रंप इसे दिल पर ले गए'-अमेरिकी विशेषज्ञ का दावा
ट्रंप ने उम्मीद की थी कि पीएम मोदी भी उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगे, लेकिन जब पीएम मोदी ने ऐसा नहीं किया तो ट्रंप इस बात को दिल पर ले गए और इसी के चलते ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाया।
95 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
क्या मोहन भागवत खत्म करवाएगे वसुंधरा का सियासी वनवास?
RSS प्रमुख मोहन भागवत से वसुंधरा राजे की हालिया मुलाकात को उनके 'वनवास' से वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मजबूत जनाधार, संघ से सुधरे रिश्ते और महिला नेतृत्व की जरूरत के चलते भाजपा में उनकी भूमिका फिर निर्णायक हो सकती है।
102 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सीएम रेखा गुप्ता ने की खास मुलाकात
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बागेश्वरधाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री से अपने आधिकारिक आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने और उनके परिवार ने शास्त्री से आशीर्वाद लिया।
49 views • 20 hours ago
...