दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद
दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। इस फैसले से 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 5 hours ago
50
0
...

दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। इस फैसले से 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।संभावना है कि सरकार अक्टूबर के पहले सप्ताह में इस बढ़ोतरी की घोषणा कर देगी। यह संशोधित डीए जुलाई 2025 से लागू होगा और कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी के साथ 3 महीने का एरियर भी मिल सकता है।


साल में दो बार बढ़ता है डीए

केंद्र सरकार हर साल दो बार महंगाई भत्ता बढ़ाती है


जनवरी से जून की अवधि के लिए होली से पहले


जुलाई से दिसंबर की अवधि के लिए दिवाली से पहले


पिछले साल डीए बढ़ोतरी की घोषणा 16 अक्टूबर को की गई थी। इस साल 20-21 अक्टूबर को दिवाली है, ऐसे में यह घोषणा त्योहार से पहले बोनस जैसी साबित हो सकती है।


डीए और सैलरी में कितना होगा फर्क?


वर्तमान में डीए की दर 55% है


3% बढ़ोतरी के बाद यह 58% हो जाएगी


उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 50,000 रुपये है, तो 55% डीए के तहत उसे 27,500 रुपये मिलते हैं


58% डीए पर यह राशि बढ़कर 29,000 रुपये हो जाएगी


यानी हर महीने लगभग 1,500 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा


7वें वेतन आयोग की आखिरी बढ़ोतरी

यह डीए वृद्धि 7वें वेतन आयोग के अंतर्गत अंतिम मानी जा रही है, क्योंकि यह आयोग दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। केंद्र सरकार ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा तो कर दी थी, लेकिन अब तक इसके सदस्यों के नाम तय नहीं किए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नया वेतन आयोग 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में लागू हो सकता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज नहीं कर पाएगे ऑनलाइन पेमेंट
देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ने अपने ग्राहकों को एक जरूरी सूचना जारी की है। बैंक ने बताया है कि वह अपनी कुछ प्रमुख डिजिटल सेवाओं को 7 सितंबर 2025 को निर्धारित समय के लिए अस्थायी रूप से बंद करने जा रहा है।
10 views • 33 minutes ago
Sanjay Purohit
पितृपक्ष : श्रद्धा, स्मरण और मानवीय मूल्यों का पर्व
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक का समय पितृपक्ष के रूप में पूर्वजों को समर्पित है। यह अवसर केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि कृतज्ञता, श्रद्धा और मानवीय मूल्यों की अभिव्यक्ति है। भारतीय परंपरा के अनुसार मनुष्य पर तीन मुख्य ऋण माने गए हैं—देव-ऋण, ऋषि-ऋण और पितृ-ऋण।
13 views • 45 minutes ago
Sanjay Purohit
लगने जा रहा है सदी का सबसे दुर्लभ और आखिरी चंद्र ग्रहण
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 7 सितंबर को लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा और भारत में साफ दिखाई देगा।
18 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
PM मोदी 9 सितंबर को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा
पंजाब में भारी बारिश के कारण हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आए प्रदेश में अब तक 46 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 2 हजार गांव पानी में डूबे हैं और 2 लाख हेक्टेयर से अधिक फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
22 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख का इनामी नक्सली अमित हांसदा ढेर
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस दौरान कोबरा बटालियन के जवानों ने कुख्यात नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि अमित हांसदा पर ₹10 लाख का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था। मुठभेड़ स्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है।
21 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
बस्तियां डूबी, घरों में पानी....दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी भी डेंजर लेवल के ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे राजधानी में राहत की उम्मीद जग रही है। रविवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर 205.59 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। मयूर विहार में राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
41 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की उम्मीद
दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है। इस फैसले से 1.2 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा।
50 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण,देशभर में कहीं से भी देखा जा सकेगा
भारत में आज यानी रविवार को साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून के नाम से जाना जाता है, और इसे देश के सभी हिस्सों से साफ तौर पर देखा जा सकेगा। यह 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
56 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
पावागढ़ शक्तिपीठ में दर्दनाक हादसा, रोपवे गिरने से 6 लोगों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पावागढ़ शक्तिपीठ में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मालवाहक रोपवे अचानक गिर गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इस दुखद घटना की पुष्टि पंचमहाल कलेक्टर ने की है।
57 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
धूम-धाम से किया जा रहा है बप्पा को विदा, देशभर में ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ की गूंज
देशभर में आज अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर गणेशोत्सव का समापन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जा रहा है। 10 दिनों तक चले इस भक्ति और उल्लास के पर्व के बाद अब भक्त अपने प्यारे गणपति बप्पा को विदा कर रहे हैं।
69 views • 20 hours ago
...