करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिक जी के साथ करवा माता और चंद्र देव की पूजा की जाती है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत करती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं. इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए मिट्टी के दिए का इस्तेमाल किया क्यों किया जाता है.
हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. सुहगिन महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस व्रत में चंद्रमा को मिट्टी के करवे से अर्घ्य दिया जाता है.
Comments (0)