आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि में आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महादौरी की पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि को कन्या पूजन भी किया जाता है।
आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि में आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महादौरी की पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि को कन्या पूजन भी किया जाता है। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि आज यानी 30 सितंबर को है। इसे महा दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। महा दुर्गाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा होती है। मां महागौरी को शैलपुत्री का ही एक रूप माना जाता है। इनका स्वरूप बेहद प्यारा है। मां महागौरी का वाहन बैल है। देवी मां की चार भुजाएं हैं। मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल है, जबकि दूसरा हाथ अभय मुद्रा में हैं। बाएं हाथ में डमरू है और दूसरा हाथ वर मुद्रा में है। आज नवरात्रि के आठवें दिन के शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, भोग आदि के बारे में आप यहां जान सकते हैं।
मां महागौरी पूजा शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:55 से 05:43
- अभिजित मुहूर्त- दोपहर में 12:06 से 12:53
- विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:29 से 03:17
- गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:28 से 06:52
- सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:28 से 07:40
पूजा विधि
नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि कर लें। इसके बाद स्वच्छ सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करें। गंगाजल छिड़कर घर और पूजा स्थल को शुद्ध कर लें और इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें। घर के मंदिर में चौकी लगाकर मां महागौरी की मूर्ति स्थापित करें। मां महागौरी को देवी को फूल, फल, धूप, दीप, मिठाई और नैवेद्य अर्पित करें। मां के समक्ष घी का दीपक जलाएं और देवी महागौरी के मंत्रों का जाप करें। व्रत की कथा सुनें या पढ़ें और आरती करें।
Comments (0)