पितृ पक्ष 7 सितंबर से चल रहे हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, श्राद्ध 2025 का बहुत ही खास महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन 15 दिनों में पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं।
पितृ पक्ष 7 सितंबर से चल रहे हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, श्राद्ध 2025 का बहुत ही खास महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन 15 दिनों में पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए लोग उनका श्राद्ध करते हैं। पितृ पक्ष में कई खास चीजों और नियमों का पालन करना होता है। इन नियमों के पीछे धार्मिक कारण होता है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप गलत काम करेंगे तो आपके पितर नाराज हो जाएंगे। आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आप शॉपिंग पर जा रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना है। पितृ में खरीदारी करने को अशुभ माना जाता है।
पितृ पक्ष में क्या ना खरीदें?
नए कपड़े
पितृ पक्ष में नए कपड़े खरीदना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ही कपड़े खरीदने से परहेज करना चाहिए।
गहने
पितृ पक्ष में सोना, चांदी, हीरे या अन्य अहम आभूषणों को खरीदने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं और आशीर्वाद भी नहीं मिलता है।
नया वाहन
पितृ पक्ष में कार, बाइक जैसे नए वाहन भी बिल्कुल नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल मिल सकते हैं।
लोहा
लोहा खरीदना भी वर्जित होता है। ऐसा करने से भी आप नेगेटिव चीजें अट्रैक्ट कर सकते हैं।
नया घर और जमीन
पितृ पक्ष के समय जमीन दान करनी चाहिए लेकिन खरीदना अच्छा नहीं माना जाता है।
Comments (0)