नए बर्ष की शुरुआत टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ करने जा रही है। इस सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की आखिरी टी20 सीरीज होने वाली है। यह सीरीज 11 जनवरी से 17 जनवरी के बीच होगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हो गई है। वहीं, शिवम दुबे, संजू सैमसन और अक्षर पटेल की टी20 टीम में वापसी हुई है।
नए बर्ष की शुरुआत टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ करने जा रही है।
Comments (0)