साउथ अफ्रीका दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने के लिए कल BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि, इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाने हैं। इन तीनों सीरीज में इंडिया टीम की कमान अगल-अगल खिलाड़ी संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली केवल टेस्ट सीरीज ही खेलेंगे।
BCCI ने बताया कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बोर्ड से टूर के वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक लेने का अनुरोध किया है।
Comments (0)