प्रदेश के होनकार खिलाड़ियों ने विश्व पटल पर प्रदेश का परचम लहराया है। ओलंपिक, एशियन गेम्स, खेला इंडिया यूथ गेम्स, नेशनल गेम्स और पैरालंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कई पदक अर्जित किए। सबसे बड़ी उपलब्धि हांगझोऊ एशियन गेम्स रही, जिसमें कुल 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 16 पदक अपने नाम किए। यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार रहा कि उक्त गेम्स में इतने पदक जीते। गोवा नेशनल गेम्स में हमारे 416 खिलाड़ियों ने 37 खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें 112 पदक जीते जो प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा। मप्र पदक तालिका में तीन राज्यों की सूची में शामिल रहा।
अर्जुन अवार्ड के लिए नामित हुए मप्र के खिलाड़ी
वहीं मप्र के खिलाड़ी पुरस्कार पाने से भी पीछे नहीं रहे। खरगौन के निशानेबाज ऐश्ववर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरा केना खिलाड़ी प्राची यादव और मप्र महिला हाकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी सुशीला चानू को देश के प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। जबकि द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए मप्र के ग्वालियर के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय हाकी प्रशिक्षक शिवेंद्र सिंह को नामित किया गया।
राज्य की खेल अकादमियों जीते 497 अंतराष्ट्रीय पदक
राज्य की खेल अकादमियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अब तक 497 पदक जीते हैं, जिसमें 158 स्वर्ण, 151 रजत और 183 कांस्य पदक शामिल रहे। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यहां से प्रशिक्षण हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने 4056 पदक अपने नाम किए, जिसमें 1620 स्वर्ण, 1226 रजत और 1210 कांस्य पदक शामिल रहे।
Comments (0)