IPL के अगले सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि, जल्द ही BCCI की तरफ से रिटेंशन पॉलिसी जारी कर दी जाएगी, इसके साथ ही ये भी तय हो जाएगा कि, टीमें अपने कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं, बाकी खिलाड़ी अपने आप रिलीज मान लिए जाएंगे। इस बार के IPL में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रिलीज किए जा सकते हैं, जिनके बारे में इससे पहले शायद सोचा भी नहीं गया होगा। यानी अगर बड़े खिलाड़ी रिलीज होंगे तो फिर ऑक्शन भी तगड़ा होने की पूरी संभावना है।
आरसीबी की कमान अभी तो फॉफ डुप्लेसी के हाथ में है। वे इस वक्त करीब 40 साल के हो गए हैं। मेगा ऑक्शन तीन साल के लिए होता है, ऐसे में जब वे इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं तो क्या आरसीबी की टीम उन्हें अपने साथ रखेगी, इसमें शक है। आरसीबी की टीम जरूर अगले ऑक्शन में किसी नए कप्तान की तलाश करेगी, ऐसे में डुप्लेसी भी शायद इस टीम के साथ दिखाई ना दें।
Comments (0)