भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद के उदमी वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर में रविवार को सात फेरे लिए। बता दें कि, उन्होंने परिवार और दोस्तों के बीच पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की। वहीं अब सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और शादी की एक तस्वीर भी शेयर की।
पीवी सिंधु की शादी में करीबी रिश्तेदारों के अलावा कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया था। शाम को रक्षामंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह भी उनकी शादी में शामिल हुए थे।
Comments (0)