IND Vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी 2024 से होगा। इस सीरीज को लेकर भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों टीमों के लिए ये सीरीज टी20 विश्व कप 2024 से पहले काफी महत्वपूर्ण है। दोनों टीमों के पास अपनी-अपनी तैयारियों को और ज्यादा मजबूत करने का सुनहरा मौका है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी अफगानिस्तान के साथ होने वाली टी20 टीम में जगह मिली है।
Comments (0)