भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी क्योंकि बांग्ला टाइगर्स ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर रौंदा है। वैसे तो पाकिस्तान और भारत की टेस्ट टीम में जमीन-आसमान का फर्क है, लेकिन बांग्लादेश का एक गेंदबाज है जो रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए सिर दर्द साबित हो सकता है।
दाएं हाथ के पेसर नाहिद राणा फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट में नई सनसनी बने हुए हैं। बता दें कि, 21 साल के तेज गेंदबाज की लंबाई 6 फीट और 2 इंच है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में राणा की सबसे तेज गेंद 152 किमी प्रति घंटे की स्पीड से थी।
Comments (0)