ICC की तरफ से आज यानी की 13 नवंबर को लेटेस्ट रैंकिंग को जारी कर दिया गया है, जिसमें इस बार सबसे ज्यादा बदलाव टी20 रैंकिंग में देखने को मिला है। टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में जहां अधिक बदलाव देखने को भले ही नहीं मिला। वहीं इस मामले में सबसे आगे टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैं जिन्होंने सीधे 110 स्थानों की छलांग लगाते हुए तहलका मचा दिया है।
लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया है और इसके चलते वह भी लेटेस्ट आईसीसी गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाने में कामयाब हुए हैं।
Comments (0)