हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर है। भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी की। 31 साल बाद टीम इंडिया को यहां जीत मिली है। यह मैच डेढ़ दिन में खत्म हो गया और इसके बाद पिच पर भी सवाल खड़े होने लगे। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।
वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका समेत सभी SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों पर हमला किया।
Comments (0)