भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। जिसका पहला मैच जारी है। इस मैच में भारत की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 245 रन ही बना पाई। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास इस समय 11 रनों की लीड हासिल है।
केएल राहुल कुछ महीने पहले तक बहुत ही खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। इंजरी और खराब फॉर्म की वजह से राहुल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था।
Comments (0)