BCCI के शीर्ष अधिकारी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को यहां तीनों प्रारूप की टीम की घोषणा करने से पहले रोहित शर्मा को टी20 टीम की कमान संभालने के लिए भी मनाने की कोशिश करेगा। जय शाह समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर से दिल्ली में मुलाकात करेंगे जिसमें तीनों प्रारूप की टीम के अलावा अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए खाका तैयार करने पर भी मंथन होगी।
टी20 के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के कारण BCCI के पास सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाए रखना या फिर रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
Comments (0)