भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब मात्र एक सप्ताह का समय रह गया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाडि़यों ने भारतीय टीम के साथ माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया में जब भी भारतीय टीम खेलने के लिए जाती है तो वहां का मीडिया और पूर्व खिलाड़ी माइंड गेम खेलने से नहीं चूकते हैं। इसी क्रम में पहले रिंकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की जीत का दावा किया तो अब पूर्व बल्लेबाज आरोन फिंच ने कंगारू तेज गेंदबाजों से भारतीय बल्लेबाजों को डराने की कोशिश की है।
फिंच ने कहा कि, इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों विकेटकीपर बल्लेबाजों की अहम भूमिका रहेगी। आरोन फिंच ने कहा कि, भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी पर काफी जिम्मेदारी होगी।
Comments (0)