बल्ले से लगातार फेल हो रहे भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन हर किसी के निशाने पर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के 4 मैच में संजू के बल्ले से महज 40 रन ही बने हैं। संजू के बल्ले की खामोशी ने जहां टीम मैनेजमेंट की धड़कनें बढ़ा रखी हैं, वहीं खुद उनके लिए भी मुश्किल बढ़ गई है।
लगातार खामोश है संजू का बल्ला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से रन नहीं निकलना टीम के सामने विकल्पों को खत्म कर रहा है। ऐसे में सीरीज के आखिरी टी20 मैच में उन्हें टीम से बाहर करके ईशान किशन को ओपनर के तौर पर आजमाए जाने की वकालत की गई है, जिन्होंने इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया में करीब ढाई साल बाद वापसी की है।
प्लेइंग-11 में ईशान को मिले जगह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम में वापसी के साथ ही 21 गेंद में जबरदस्त फिफ्टी समेत 3 पारियों में कुल 112 रन सीरीज में बनाए हैं।वहीं भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने सवाल उठाया है कि तिलक वर्मा की टीम में वापसी के बाद भी इन दोनों में से किसी एक को ही प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी। ऐसे में यह फैसला अभी क्यों नहीं लिया जा रहा है, इसके लिए इंतजार क्यों हो रहा है?
संजू की जहग पर ईशान को खिलाओ
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि, यदि मैं टीम इंडिया के थिंक टैंक का हिस्सा होता तो मैं सीरीज के आखिरी मैच के लिए ईशान किशन को संजू की जगह खेलने का मौका देता। इसके साथ ही पटेल ने आगे कहा कि, मैं संजू को बाहर बैठाता और ईशान को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर उतारता।
ईशान की सपोर्ट में पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल ने ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए मुख्य विकेटकीपर बनाने की मांग भी टीम मैनेजमेंट से की है। उन्होंने कहा कि, यदि मैं ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप में मुख्य विकेटकीपर के तौर पर उतारना चाहता हूं तो मुझे 5वें टी20 मैच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्मअप मैच में भी कीपिंग ग्लव्स थमाने पड़ेंगे।
Comments (0)