भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2019 में अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के पीछे की वजह साझा की है। आपको बता दें कि, यह खुलासा विश्वकप 2011 और टी20 विश्वकप 2007 के विश्व विजेता खिलाड़ी युवराज ने सानिया मिर्जा के यूट्यूब पॉडकास्ट ‘Serving It Up with Sania’ में बातचीत के दौरान किया।
उस समय वे टीम से अलग-थलग महसूस कर रहे थे
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आगे यह भी बताया कि उस समय वे टीम से अलग-थलग महसूस कर रहे थे और उन्हें न तो खेल का उचित सम्मान मिल रहा था और न ही जरूरी समर्थन।युवराज सिंह के अनुसार, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम से बाहर किए जाने के बाद वे मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुके थे, और क्रिकेट का आनंद लेना बंद कर दिया था।
जब खेल में दिल ने लगे तो संन्यास ले लेना चाहिए
युवराज सिंह ने कहा कि, जब खेल में खुशी नहीं रही और आगे बढ़ने की गुंजाइश नहीं दिखी, तो जबरदस्ती खेलते रहने का क्या मतलब? इसी आत्ममंथन के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। इस बयान से यह स्पष्ट होता है कि मानसिक स्वास्थ्य और टीम सपोर्ट किसी भी खिलाड़ी के करियर में कितना महत्वपूर्ण होता है, भले ही वे दुनिया के चर्चित खिलाड़ी हों।
Comments (0)