व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की पहचान
हैकर्स आपके निजी डेटा पर सेंध लगाने के लिए तैयार रहते हैं. इसलिए जब भी ऐसा लगे कि आपके फ़ोन में ऐसी गतिविधियां हो रही है, जो आप नहीं कर रहे हैं तो सतर्क हो जाए.
अनजान गतिविधियां जैसे कोई नया नंबर व्हाट्सएप पर दिखना, जिसे आपने नहीं जोड़ा, किसी अनजान व्यक्ति से चैट होना, जो आपने नहीं की, ये सभी हैकिंग के संकेत है.
यदि आपका अकाउंट लॉग आउट हो जाता है और बार-बार लॉग इन करने के बाद भी ओपन नहीं होता है तो यह भी हैकिंग के संकेत है.
यदि आपके फोन पर व्हाट्सएप से जुड़े वेरिफिकेशन कोड बार-बार आ रहे हैं तो भी समझ लेना चाहिए कि आपका फोन हैक हो गया है.