Business: टेक कंपनियों में छंटनी का दौर थमने का नाम नही ले रहा है। बता दें कि दिग्गज टेक अमेरिकी टेक कंपनी गूगल इंडिया (Google India Lay Off) ने भारत में अलग-अलग विभागों में 450 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। कंपनी की ओर से छंटनी की जानकारी गुरुवार देर रात प्रभावित कर्मचारियों को मेल कर दी गई।
समाचार एजेंसी आईएएनएस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल कंट्री हेड और वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को ये जानकारी दी। हालांकि, गूगल द्वारा इस पर आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये 453 छंटनी, गूगल के 12,000 कर्मचारियों को वैश्विक छंटनी का हिस्सा है या नहीं।
इस कारण लिया गया फैसला
पिछले महीने गूगल (Google India Lay Off) की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की ओर से 12000 कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया था। इस दौरान सीईओ सुदंर पिचाई ने कहा था कि कंपनी की ग्रोथ कम होने के कारण ये फैसला लेना पड़ा है।
Google Stadia को किया बंद
गूगल (Google India Lay Off) इन दिनों बदलाव से गुजर रहा है। कंपनी ने गेमिंग प्लेटफॉर्म Google Stadia को बंद कर दिया है। वहीं, 16 फरवरी के यूट्यूब के सीईओ पद पर भारतीय मूल के नील मोहन को नियुक्त किया है।
ये बड़ी टेक कंपनियां कर चुकी है ले ऑफ
अमेरिका समेत पश्चिमी देशों में महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में इजाफा होने के कारण मंदी का दौर देखने को मिल रहा है। जनवरी के महीने में ही माइक्रोसॉफ्ट 10,000 कर्मचारियों और कुल वर्कफोर्स का 5 प्रतिशत की छंटनी कर चुका है। वहीं, अमेजन 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से हटा चुका है। पिछले साल मेटा ने 11,000 कर्मचारियों और कुल वर्कफोर्स का 13 प्रतिशत हिस्से की छंटनी कर दी थी। साथ ही, अन्य बड़ी टेक कंपनियों से भी छंटनी की खबरें हैं।
Read More- Twitter: ट्विटर का दिल्ली और मुंबई का ऑफिस हुआ बंद, कर्मचारियों को मिला वर्क फ्रॉम होम का आदेश
Comments (0)