जापान गाय के गोबर का इस्तेमाल रॉकेट के ईंधन के तौर पर करने की तैयारी कर रहा है। जापान की स्पेस इंडस्ट्री ने गुरुवार को एक प्रोटोटाइप रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है। ये रॉकेट का ईंधन गाय के गोबर से तैयार हुआ है। इस रॉकेट को बायोमीथेन के जरिए उड़ाया गया है, जिसे गोबर से तैयार किया जाता है। बायोमीथेन ईंधन से उड़े इस रॉकेट ने ताकी शहर में करीब 10 सेकंड के लिए एक खुले हैंगर दरवाजे से 10-15 मीटर (30-50 फीट) दूर एक नीली और नारंगी लौ फेंकी। इंटरस्टेलर टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यकारी ताकाहिरो इनागावा ने बताया कि इसमें इस्तेमाल हुआ बायोमीथेन पूरी तरह से दो स्थानीय डेयरी फार्मों में गाय के गोबर से बनाया गया था।
जापान गाय के गोबर का इस्तेमाल रॉकेट के ईंधन के तौर पर करने की तैयारी कर रहा
Comments (0)