कर्नाटक के बिडदी में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के बाद टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने महाराष्ट्र का रुख किया है। जी हां, टोयोटा ने महाराष्ट्र में करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है। टीकेएम ने बयान में कहा गया कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक नए विनिर्माण संयंत्र की स्थापना की पड़ताल के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
कार बनाने वाली पॉपुलर कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने महाराष्ट्र में अपना तीसरा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की घोषणा की है।
Comments (0)