देवास: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक की कहानी (Madhya Pradesh) इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर अधिकतर लोग ज्योति को गलत ठहरा रहे हैं। अब एक ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले में सामने आया है।
कमर्शियल टैक्स अफसर बनते ही कर ली दूसरी शादी
एक तरफ जहां ज्योति मौर्या केस में पति खुद को पीड़ित बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश वाली कहानी में पीड़ित पत्नी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस महिला ने घरों में बर्तन साफ और मजदूरी कर पैसे जमा किये और अपने पति को पढ़ाया। अब जब पति कमर्शियल टैक्स अफसर बन गया तो उसने अपनी पत्नी को गरीबी की ज़िंदगी जीने के लिए अकेला छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर ली।
2015 में की थी कोर्ट मैरिज
दरअसल, यह कहानी मध्य प्रदेश के देवास जिले (Madhya Pradesh) के बागली क्षेत्र में आरिया की रहने वाली ममता और अलीराजपुर जिले के रहने वाले कमरू हठीले की है। बताया जा रहा है कि कमरू का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसने जून, 2015 में ममता से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के समय कमरू ग्रेजुएशन कर चुका था। वह तब बेरोजगार था। उस समय ममता ने अपने पति को सलाह दी कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे। तैयारी के लिए कमरू आर्थिक रूप से सक्षम नहीं था। ममता ने अपने पति से वादा किया कि वह उसके पढ़ाई का सारा खर्च वह उठाएगी।
ममता को भेज दिया मायके
दोनों की मेहनत रंग लाई और 2019-20 में कमरू (Madhya Pradesh) को सफलता मिल गई। ममता के त्याग की वजह से उसका चयन कमर्शियल टैक्स अफसर के पद पर हुआ। रतलाम जिले में पोस्टिंग के दौरान वह एक दूसरी लड़की से मिलनी-जुलने लगा। कमरू को अपने मन का करने की आज़ादी मिल सके जिसके लिए उसने ममता को मायके भेज दिया। वह अब दूसरी लड़की के साथ रहने लगा।
15 साल के बेटे की कुछ महीने पहले ही हुई मौत
रिपोर्ट के अनुसार ममता ने अपने साथ हुई आपबीती के बारे बताते हुए कहा कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी लेकिन उसके पहले पति का निधन हो गया। ममता का कहना है कि 16 साल पहले उसकी पहली शादी हुई थी। शादी के ढाई साल बाद ही उसके पति इस दुनिया को अलविदा कह गए। उसके पहले पति से उसका एक भी बेटा था, लेकिन कुछ महीने पहले ही उसके 15 वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई। पहले पति की मौत ममता कमरु से मिली, जो उसके ससुराल पक्ष से रिश्ते में लगता था।
न्याय के लिए भटक रही ममता
ममता का कहना है कि इतना सब होने के बावजूद (Madhya Pradesh) वह कमरू के साथ रहने को तैयार थी लेकिन उसने उसे साथ नहीं रखा। जिसके बाद ममता ने अगस्त 2021 में कमरू पर कोर्ट केस कर दिया। उसका आरोप है कि कमरू उसे गुजारे के लिए हर महीने 12 हजार रुपए भी नहीं दे रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि वो अपना कहां जाए. उसे अब न्याय चाहिए।
Comments (0)