घरेलू विमानन कंपनियों की उड़ानों में बम की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ा में एक बार फिर दिल्ली से टेकऑफ हुई एक फ्लाइट को जब हजारों फिट ऊपर बटन दबाकर बम से उड़ाने की धमकी मिली तो चलती फ्लाइट में हड़कंप मच गया। बम धमाके की धमकी के बाद शुक्रवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली विस्तारा की उड़ान को फ्रैंकफर्ट की ओर अचानक मोड़ना पडा। ये फ्लाइट दिल्ली से लंदन जा रही थी। विस्तारा ने वीकेंड पर शनिवार सुबह अपने एक बयान में कहा कि विमान ने फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की। विमान सुरक्षित रूप से उतरा है और मामले की जांच चल रही है।
घरेलू विमानन कंपनियों की उड़ानों में बम की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ा में एक बार फिर दिल्ली से टेकऑफ हुई एक फ्लाइट को जब हजारों फिट ऊपर बटन दबाकर बम से उड़ाने की धमकी मिली तो चलती फ्लाइट में हड़कंप मच गया।
Comments (0)