बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजगढ़ के खिलचीपुर में हनुमंत कथा के दौरान नेताओं पर कई तंज कसे। बाबा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, नेताजी भी बरसाती मेंढक होते हैं, उन्हें पता होता है कि, ऐसा बोलने से ही वोट मिलेंगे। पहले गांव की लड़ाई पंचायत में निपट जाती थी। अब वे पंचायत नहीं होने देते, क्योंकि फिर उनकी बात कैसे रहेगी। शास्त्री ने आगे कहा कि, हमारा विरोध भी लोग इसीलिए करते हैं कि, अगर सबने बाबा की बात मान ली तो फिर मुद्दा क्या बचेगा? लेकिन हमें तो मरना ही है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजगढ़ के खिलचीपुर में हनुमंत कथा के दौरान नेताओं पर कई तंज कसे।
Comments (0)