कत्यूर महोत्सव भव्य तथा दिव्य होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। दर्जाराज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी। ब्लाकसभागार गरुड़ में आयोजित बैठक में नगर पंचायत अध्यक्षा व ब्लाक प्रमुख प्रशासक ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
कत्यूर जनपद का महत्वपूर्ण महोत्सव
पहली बैठक में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, व उपजिलाधिकारी गरुड़ भी भागीदारी की। आगामी अप्रैल माह में 13 से 15 अप्रैल 3025 तक कत्युर महोत्सव होगा। बैठकमें सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कत्यूर महोत्सव जनपद का एक महत्वपूर्ण महोत्सव है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक प्रतिभाग करते हैं। सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करेंगे। महोत्सव को सफल बनाना है।
Comments (0)