रामनवमी पर अयोध्या में रामलला 18 घंटे दर्शन देंगे। सुबह 5 बजे मंदिर के कपाट सुबह खोल दिए गए। रात 11 बजे तक दर्शन होते रहेंगे। प्रशासन का अनुमान है कि करीब 5 लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच चुके हैं।
ड्रोन से सरयू जल का छिड़काव
इस बार राम नवमी पर पहली बार ड्रोन का उपयोग कर श्रद्धालुओं पर पवित्र सरयू नदी का जल छिड़का जाएगा। शनिवार को इसका सफल ट्रायल किया गया।
2.5 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या
अयोध्या में 2.5 लाख दीपक जलाकर राम जन्मोत्सव का उत्साह मनाया जाएगा
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम नवमी पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए।
Comments (0)