धामी सरकार के द्वारा प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों को शानदार तोहफा देते हुए लोहाघाट में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू किया गया है निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शासन ने इसी सत्र से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज छमनिया लोहाघाट में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें कक्षा 6 से प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें इस वर्ष एथलेटिक्स बैडमिंटन व बॉक्सिंग खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई 2026 रखी गई है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाए उपलब्ध
जहां बालिका खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाए व बेहतर कोच उपलब्ध कराए जाएंगे कक्षाएं फिलहाल लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित की जाएगी। प्रवेश लेने के लिए बालिका खिलाड़ी की आयु 11 वर्ष से 13 वर्ष तथा उत्तराखंड का मूल व स्थाई निवासी होना अनिवार्य है चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा खेल कौशल व खेल प्रवीणता की जांच की जाएगी। इसके बाद चयन के आधार पर प्रवेश किया जाएगा। बाकी जानकारी के लिए खेल विभाग चंपावत से संपर्क किया जा सकता है। अगले वर्ष तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद फुटबॉल हॉकी बास्केटबाल वालीबाल तीरंदाजी के अलावा अन्य खेलों का संचालन भी शुरू किया जाएगा
300 बालिका खिलाड़ियों को निशुल्क शिक्षा
जहां प्रदेश की 300 बालिका खिलाड़ियों को आवास के साथ साथ निशुल्क शिक्षा भी दी जाएगी तथा खेलों की बारीकियां सिखाई जाएगी जिससे स्पोर्ट्स कॉलेज में तैयार महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी वहीं साइज सेंटर के खेल कोच मोहन सिंह राणा व पूर्व सैनिक कोच मयंक ओली लोगों ने प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को धन्यवाद दिया है। कहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का संचालन शुरू होने से प्रदेश व क्षेत्र की बालिका खिलाड़ियों को काफी लाभ होगा खेलों के जरिए बालिकाएं अपना भविष्य बन सकती हैं। इसके अलावा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून तथा हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए भी चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।