नई दिल्ली। राजधानी में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी होने के बाद छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
“वॉटर बेल” से बच्चों को मिलेगा राहत
एडवाइजरी के अनुसार, स्कूलों में “वॉटर बेल” सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जाएगी, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।
आउटडोर गतिविधियों पर रोक
- निर्देशों में साफ कहा गया है कि:
- आउटडोर असेंबली को सीमित किया जाए
- असेंबली को छायादार या इनडोर स्थानों पर कम समय के लिए आयोजित किया जाए
- खुले में कक्षाएं लगाने पर पूरी तरह रोक रहेगी
हल्के कपड़े और ठंडे पानी की व्यवस्था जरूरी
- स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि:
- परिसर में ठंडे और सुरक्षित पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
- छात्रों को हल्के कॉटन कपड़े पहनकर आने के लिए प्रेरित किया जाए
- हीटवेव से बचाव के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएं
स्कूलों को दिए गए अतिरिक्त निर्देश
- बच्चों की आउटडोर खेल गतिविधियों से परहेज कराया जाए
- क्लास टीचर रोजाना मौसम संबंधी सलाह अभिभावकों तक पहुंचाएं
- स्कूल परिसर में हीटवेव से बचाव से जुड़े पोस्टर लगाए जाएं
- हर स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाए
2 मई तक देनी होगी अनुपालन रिपोर्ट
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने के आदेश दिए हैं। साथ ही 2 मई 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य किया गया है।