उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अब प्रार्थना के बाद बच्चों के लिए 10 मिनट अखबार पढ़ना अनिवार्य होगा। इससे बच्चों की पढ़ने की आदत, सामान्य ज्ञान और मानसिक विकास बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत सभी बच्चों के लिए प्रार्थना के बाद 10 मिनट तक अखबार पढ़ना अनिवार्य होगा। सरकार का उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना, सामान्य ज्ञान बढ़ाना और उनकी शिक्षा को और बेहतर बनाना है।
सरकार का लक्ष्य
आजकल बच्चे अधिकतर समय मोबाइल या टीवी स्क्रीन पर व्यस्त रहते हैं। इसलिए योगी सरकार ने यह नियम लागू किया है ताकि बच्चों का स्क्रीन टाइम कम हो और उन्हें अखबार पढ़ने की ओर आकर्षित किया जा सके। स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों अखबार उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा और वे विभिन्न क्षेत्रों और भाषाओं की जानकारी भी हासिल करेंगे। रोजाना अखबार पढ़ने से उनकी हिंदी और अंग्रेजी वोकैब्लरी भी सुधरेगी।
बच्चों के मानसिक विकास के लिए जरूरी
सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अखबार पढ़ने के बाद बच्चों से सवाल किए जाएंगे। उन्हें बड़ी खबरों के बारे में पूछा जाएगा और साथ ही 5 नए शब्द बताने होंगे जो उन्होंने पढ़कर सीखे। इसके अलावा अखबार में मौजूद गेम्स जैसे सुडोकू और क्रॉसवर्ड्स भी बच्चों के मानसिक विकास में मदद करेंगे। अखबार पढ़ने से बच्चे सामाजिक रूप से सजग होंगे और उनमें तर्क-वितर्क करने की क्षमता विकसित होगी।
Comments (0)