ऊधम सिंह नगर के जिला कांग्रेस कार्यालय में मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मताधिकार संरक्षण समिति के सह संयोजक अभिनव थापर ने बताया कि किस तरह से निकाय चुनाव में लोगो के वोट को काटा गया है। उसको लेकर अब कांग्रेस अभियान चलायेगी और उत्तराखंड में 102 नगर निगम, नगर निकाय, नगर पालिका के सभी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के अलावा सभी पदाधिकारी को कहा गया कि चुनाव आयोग में आरटीआई लगाए।
चुनाव को लगाए आरटीआई
कांग्रेस कार्यालय में मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें मताधिकार संरक्षण समिति के सह संयोजक अभिनव थापर ने बताया कि कांग्रेस अभियान चलायेगी सभी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष के अलावा सभी पदाधिकारी को कहा गया कि चुनाव आयोग में आरटीआई लगाए जिसमें 2024 में जिसने लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग किया था लेकिन 2025 के निकाय चुनाव में उनका वोट काटा गया है और कितने नए वोट बनाए गए हैं उन्होंने यह भी कहा कि जिसकी मिली भगत से यह कार्य किया गया है उसके खिलाफ चुनाव आयोग में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कांग्रेस द्वारा ऐसे अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जायेगी।
Comments (0)