कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले मे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हे कोलकाता के साल्ट लेक स्थित अपने जोनल कार्यालय में सुबह 11 बजे उपस्थित होने के लिए कहा है।
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच मे नया मोड़
पश्चिम बंगाल का शिक्षक भर्ती घोटाला लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर है। आरोप है कि सरकारी स्कूलो मे नौकरी देने के बदले बड़े पैमाने पर धन का लेन-देन हुआ था। इस मामले मे कई प्रभावशाली नेताओ और अधिकारियों के नाम सामने आ चुके हैं। ED इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओ की जांच कर रही है।
अभिषेक बनर्जी से पूछताछ पर राजनीतिक नजरें
अभिषेक बनर्जी राज्य की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। ऐसे मे ED द्वारा उन्हे पूछताछ के लिए बुलाए जाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी मामले के वित्तीय लेन-देन और कथित संबंधों को लेकर उनसे सवाल कर सकती है।
CID की जांच भी जारी
ED की कार्रवाई के समानांतर राज्य की अपराध जांच विभाग (CID) भी अभिषेक बनर्जी से जुड़े एक अन्य मामले की जांच कर रही है। बंगाल विधानसभा में विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर (सिग्नेचर गेट) मामले में CID ने भी उन्हें समन जारी किया है। इस मामले में भी जांच एजेंसी उनसे पूछताछ करना चाहती है।
एक तरफ शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच तेज हो रही है, वहीं दूसरी ओर ED और CID की समानांतर कार्रवाई ने राज्य की राजनीति मे हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पूछताछ के बाद जांच एजेंसियां आगे क्या कदम उठाती है और मामले मे कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते है।