अभिषेक बनर्जी के खिलाफ शुक्रवार को FIR दर्ज की गई है। उन पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ कथित तौर पर धमकी भरे बयान देने का आरोप लगा है। मामला North 24 Parganas जिले के बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार ने 5 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद बागुईआटी पुलिस स्टेशन में दी गई थी। शिकायत में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच अभिषेक बनर्जी के कई चुनावी भाषणों का उल्लेख किया गया और उनके वीडियो लिंक भी पुलिस को सौंपे गए। पुलिस ने 15 मई को दोपहर 2:45 बजे बिधाननगर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की।
FIR में क्या हैं आरोप?
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी के भाषणों में भड़काऊ और धमकी भरी टिप्पणियां की गईं, जिससे सार्वजनिक शांति और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। साथ ही यह भी आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों में विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया।
अमित शाह को लेकर दिए गए बयान चर्चा में
10 अप्रैल 2026
अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि यदि घुसपैठ हो रही है तो इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है, क्योंकि सीमा सुरक्षा BSF और गृह मंत्रालय के अधीन आती है।
16 अप्रैल 2026
पूर्व मेदिनीपुर की रैली में उन्होंने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा था कि 4 मई को कोलकाता में रहिएगा, तब जवाब मिलेगा।
25 अप्रैल 2026
उन्होंने आरोप लगाया कि BJP मतदाताओं को डराने की राजनीति कर रही है।
2 मई 2026
अभिषेक ने कहा था कि बंगाल की जनता लोकतंत्र को दबाने की हर कोशिश का जवाब देगी।