कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद Abhishek Banerjee के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद राज्य सरकार में मंत्री Dilip Ghosh ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पहले लोग डर की वजह से शिकायत दर्ज नहीं कराते थे, लेकिन अब जनता और पुलिस दोनों तैयार हैं और न्याय होकर रहेगा।
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुई FIR
जानकारी के मुताबिक, Abhishek Banerjee के खिलाफ बिधाननगर नॉर्थ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनावों से पहले भड़काऊ बयान दिए और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ टिप्पणी की।
क्या बोले दिलीप घोष
मंत्री Dilip Ghosh ने कहा कि जिन लोगों ने अत्याचार और दुर्व्यवहार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी और लोग शिकायत दर्ज कराने से डरते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। दिलीप घोष ने कहा कि जनता तैयार है, पुलिस तैयार है और हर दोषी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई होगी।
आरजी कर मामले पर भी दिया बयान
आरजी कर मामले में अधिकारियों के निलंबन पर भी Dilip Ghosh ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद थी और पीड़िता को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने सत्ता में आने के बाद मामले की दोबारा जांच कराने का वादा किया था और अब उसी दिशा में कार्रवाई हो रही है।
ममता बनर्जी पर भी साधा निशाना
Dilip Ghosh ने कहा कि अब समय बदल चुका है और कानून अपना काम करेगा। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब अदालत और कानून के दायरे में जवाब देना पड़ेगा।
फाल्टा उपचुनाव पर क्या कहा
फाल्टा उपचुनाव को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में कानून का राज है और चुनाव का फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि फाल्टा भी पश्चिम बंगाल का हिस्सा है और वहां भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव होंगे।