कोलकाता: पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास से पूछताछ के दौरान सोमवार को बिधाननगर साउथ थाने के बाहर फुटबॉल प्रेमियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चप्पलों की माला लेकर अरूप विश्वास के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
मैसी दौरे को लेकर नाराजगी
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दिसंबर 2025 में फुटबॉल स्टार लियोनेल मैसी के कोलकाता दौरे के दौरान अव्यवस्था और विवादों ने बंगाल की छवि को नुकसान पहुंचाया। उनका कहना है कि टिकट खरीदने के बावजूद कई प्रशंसक मैसी को करीब से नहीं देख सके।
FIR के बाद बढ़ी मुश्किलें
मैसी के ‘GOAT India Tour-Kolkata Edition’ के आयोजक सताद्रु दत्ता ने अरूप विश्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में मुफ्त टिकटों, पासों और अन्य सुविधाओं के कथित दुरुपयोग तथा दबाव बनाने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, थाने के बाहर जुटे फुटबॉल प्रशंसकों ने कहा कि वे मैसी विवाद के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं।