कोलकाता: सई जाल कांड मे रविवार को एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से सीआईडी द्वारा पूछताछ की जा रही है। उन्हें दोपहर 12 बजे भवानी भवन बुलाया गया था। साढ़े 11 बजे के बाद वह कालीघाट स्थित अपने आवास से निकले और 11:43 बजे भवानी भवन पहुंच गए।
आईडी दिखाकर मिला प्रवेश
भवन पहुंचने पर रिसेप्शन में अभिषेक बनर्जी को अपना पहचान पत्र दिखाना पड़ा। पहले वह वाहन से उतरकर सीधे अंदर चले गए थे, लेकिन बाद में उनके एक सहयोगी द्वारा वाहन से आईडी कार्ड लाकर जमा किया गया। उसी आईडी की जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए बुलावा
सूत्रो के अनुसार, दोपहर 3 बजे के बाद कुणाल घोष को भी पूछताछ के लिए भवानी भवन बुलाया जा सकता है। इससे पहले गुरुवार को भी सीआईडी अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी से लंबी पूछताछ की थी।
जांच में कई सवालो के जवाब बाकी
जानकारी के मुताबिक, पिछली पूछताछ में कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिले थे, जिनकी जांच जारी है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि “रेजोल्यूशन की असली कॉपी कहाँ है?”
आमने-सामने पूछताछ की चर्चा तेज
इसी बीच चर्चा यह भी है कि भविष्य में अभिषेक बनर्जी और कूनाल घोष को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है, ताकि मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा सके।