कोलकाता - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब आपका सियासी करियर खत्म हो चुका है। टाटा, बाय-बाय।
बंगाल की जनता विकास चाहती है
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि ममता बनर्जी अपने ही मतदान केंद्र पर बढ़त हासिल करने में असफल रहीं, जो जनता के बदलते मूड का संकेत है। आगेबोलते हुए बंगाल के मुखिया अधिकारी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत प्रशासन चाहती है।
बंगाल की राजनीति में बढ़ी सियासी गर्मी
मुख्यमंत्री अधिकारी ने अपने बयान में आगे कहा कि, राज्य में नई सरकार जनता के भरोसे पर खरी उतरने के लिए कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान राज्य में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार बढ़ा था, जिससे आम लोग परेशान थे।वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से शुभेंदु अधिकारी के बयान पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच टकराव आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। शुभेंदु अधिकारी लगातार आक्रामक तेवर अपनाए हुए हैं और विपक्ष पर सीधे हमले कर रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल की राजनीति में सियासी बयानबाजी का दौर और गर्म होने के आसार हैं।