कोलकाता - पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में 21 मई को होने वाले पुनर्मतदान से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान को लेकर कड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने जहांगीर खान को “नामित कुख्यात अपराधी” बताते हुए साफ कहा कि अब वह खुद इस मामल पर नजर रखेंगे।
‘पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी’
फाल्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “तथाकथित पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है।” उनके इस बयान को सीधे तौर पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ चेतावनी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बयान के बाद बंगाल की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।
पुनर्मतदान से पहले बढ़ी सियासी गर्मी
फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है। ऐसे में भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारीने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने की बात कहते हुए प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
कानून-व्यवस्था पर सरकार सख्त
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी लगातार कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकों में भी साफ कहा था कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी और दबाव की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।