फालता में वोटिंग के दौरान धांधली के आरोप सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग के निर्देश पर अब 21 मई को फालता में पुनः मतदान कराया जाएगा। इस पुनर्मतदान को लेकर प्रशासन और चुनाव आयोग दोनों ही सख्त नजर आ रहे हैं।
185 बूथों पर फिर से होगी वोटिंग
चुनाव आयोग के अनुसार, 21 मई को फालता के कुल 185 बूथों पर दोबारा मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।
तैनात रहेंगी 35 कंपनियां केंद्रीय बल
पुनर्मतदान के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर फालता में 35 कंपनियां केंद्रीय बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पूरे मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 3 पर्यवेक्षकों को भी नियुक्त किया गया है।
हर बूथ पर होगी वेबकास्टिंग
चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए। इससे मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा सकेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी।
24 मई को होगी मतगणना
फालता में पुनर्मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। अब सभी की नजरें पुनर्मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हुई हैं।