कोलकाता: कोलकाता पुलिस में इंस्पेक्टर (I-Cadre) रैंक के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। यह आदेश पुलिस आयुक्त के आदेश संख्या 298, दिनांक 14 जून 2026 के तहत “जनहित में तत्काल प्रभाव से” लागू किया गया है।
कई थानो मे बदले गए ओसी और एडीशनल ओसी
जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण थानों और विभागों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इसमें तारातला, हरे स्ट्रीट, प्रगति मैदान, बोबाजार, नारकेलडांगा, ठाकुरपुकुर, राजाबागान और वाटगंज जैसे थाने शामिल हैं।
किन अधिकारियो का हुआ ट्रांसफर
आदेश मे कौशिक सिंग्हा रॉय को तारातला PS से हरे स्ट्रीट PS, लोपसांग त्सेरिंग भूटिया को विभिन्न पदों पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा रामचंद्रन विनोद कुमार, बाबाई भट्टाचार्य, मनोज कुमार बिस्वास, सुबंकर सरकार, राजीब शाऊ, सुखेन्दु कुमार चैल, सिलाश टोप्पो, पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती, सनात चट्टोपाध्याय, सुशोवन पैक, बंदु चरण पाल, श्रीमोन कल्याण बोस और फहद सोहैल समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
प्रमुख बदलावों में ये तैनातियाँ शामिल
प्रगति मैदान PS, नारकेलडांगा PS और राजाबागान PS जैसे थानों में अतिरिक्त ओसी और ओसी स्तर पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को स्पेशल ब्रांच (SB), ईस्टर्न बाउंड्री (EB) और अन्य डिवीजनों से भी ट्रांसफर किया गया है।
आदेश लागू
यह पूरा प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश पर कोलकाता पुलिस आयुक्त के हस्ताक्षर है।