कोलकाता के कणुंगो पार्क, कोलकाता-84 क्षेत्र में आज लगभग 12:35 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 530, कणुंगो पार्क निवासी पीड़ित अनिरबन मुखर्जी उस समय घर-घर जाकर पानी सप्लाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक आरोपी सुदीप दास खटाश बुरो ने उन पर हमला कर दिया।
हमले का तरीका
आरोपी ने अचानक धारदार हथियार “कटारी” से पीड़ित के हाथ पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल की स्थित
गंभीर रूप से घायल अनिरबन मुखर्जी को तुरंत एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।