कोलकाता - पश्चिम बंगाल में इस समय टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जमकर बयानबाजी देखने को मिल रही है। इसी बीच भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि All India Trinamool Congress अब राजनीतिक रूप से समाप्त हो चुकी है और चुनाव परिणामों के बाद पार्टी के नेता जनता के बीच दिखाई नहीं दे रहे हैं।
TMC पार्टी अब खत्म हो चुकी है
भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेत्री लॉकेट चटर्जी ने निशाना साधते हुए कहा कि, TMC पार्टी अब खत्म हो चुकी है। 4 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद 29 लोकसभा सांसद, कई राज्यसभा सांसद और 80 विधायकों के होने के बावजूद अब कोई भी नज़र नहीं आ रहा है।
जनता का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब वह अकेले दौरे कर रही हैं, जबकि जनता के बीच पार्टी का प्रभाव लगातार कम होता दिखाई दे रहा है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि राज्य में जनता का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है और जिन लोगों पर भ्रष्टाचार या अन्य अनियमितताओं के आरोप हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "जिन्होंने भी चोरी की है, उसे पकड़ा जाएगा और कानून के कटघरे में लाया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी की सीनियर नेत्री लॉकेट चटर्जी के इस बयान को पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और भाजपा-तृणमूल के बीच जारी तीखे राजनीतिक संघर्ष के संदर्भ में देखा जा रहा है।