नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने महेश दीक्षित, IPS को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने 25 जून 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया।
तपन कुमार डेका की लेंगे जगह
आधिकारिक आदेश के अनुसार, महेश दीक्षित वर्तमान IB निदेशक तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे। महेश दीक्षित आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं और नियुक्ति से पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

दो साल का रहेगा कार्यकाल
सरकार के आदेश के अनुसार, महेश दीक्षित का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा। नियुक्ति को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित सेवा नियमों के तहत आवश्यक सेवा विस्तार भी प्रदान किया गया है।
देश की आंतरिक सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी
IB निदेशक के रूप में महेश दीक्षित देश की आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों, काउंटर इंटेलिजेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों की निगरानी और रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।