कोलकाता: विजयगढ़ पुलिस के अधीन दर्ज एक बम विस्फोट मामले ने अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच का रूप ले लिया है। गंभीर आरोपों के बाद NIA ने इस पूरे मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
NIA का दावा- गिरफ्तारी और डिजिटल सबूत जब्त
NIA के वकील श्यामल घोष ने अदालत में जानकारी दी कि शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से फोन और पेन ड्राइव जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया हैI NIA ने अदालत से 14 दिनों की हिरासत की मांग की है। एजेंसी का यह भी दावा है कि घटना वाले दिन हिरासत में लिए गए तीन अन्य लोगों के साथ शौकत मोल्ला की बातचीत हुई थी।
बचाव पक्ष का तर्क: घटना से कोई संबंध नहीं
शौकत मोल्ला के वकील सुमन दास ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल घटना के समय अपने घर पर मौजूद थे, जो घटनास्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।उन्होंने यह भी तर्क दिया कि शौकत मोल्ला उस समय विधायक थे और उन्हें Z+ सुरक्षा प्राप्त थी, ऐसे में किसी भी तरह से घटना में उनकी संलिप्तता संभव नहीं है।
अदालत में फैसला लंबित
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत का आदेश फिलहाल सुरक्षित रखा गया है और मामले में निर्णय अभी लंबित है।