कोलकाता: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शनिवार को राज्य सचिवालय मे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के वित्तीय ढांचे और आर्थिक परिस्थितियों को लेकर विस्तार से बातचीत हुई।
आर्थिक मुद्दों पर हुई चर्चा
सूत्रो के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य की अर्थव्यवस्था, वित्तीय सेक्टर और विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
फेसबुक पर तस्वीरें साझा
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस मुलाकात की तस्वीरे अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर साझा की हैं। हालांकि, इस बैठक को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बजट से पहले अहम मुलाकात
यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब 22 जून को राज्य सरकार अपना पहला बजट पेश करने की तैयारी में है। ऐसे में इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्य की वित्तीय स्थिति पर नजर
राज्य सरकार अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। वहीं, राज्य पर लगभग 7.6 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज भी बताया जा रहा है।